फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधिक सहायता हितधारकों के लिए हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो : 12एडीआर केंद्र में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण डीएलएसए की तरफ से आयोजित मासिक बैठक।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण डीएलएसए की तरफ से एडीआर केंद्र में एक मासिक बैठक के साथ सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें किशोर न्याय अधिनियम का समग्र परिचय, किशोरों से संबंधित मामलों की प्रक्रिया को समझाया गया।
विज्ञापन

एलसीएसएमएस पोर्टल पर मामलों के अद्यतन की विधि, जिससे मामलों की पारदर्शिता और निगरानी बेहतर हो सके। कानूनी हेल्पलाइन 15100 के उपयोग और प्रचार-प्रसार पर चर्चा, ताकि आमजन तक निशुल्क विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना, मध्यस्थता प्रक्रिया, इसके लाभ और प्रभावी तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभवों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जिससे जिले में विधिक सहायता और मध्यस्थता सेवाओं की प्रभावशीलता बढ़ेगी। कार्यक्रम में विधिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से 28 मई को गांव बोडिया कमालपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं, योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इस शिविर में नि:शुल्क विधिक सहायता और परामर्श, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं ऑनस्पॉट आवेदन, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजनाओं से संबंधित सहायता, आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड से जुड़े कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएं, मध्यस्थता एवं विवाद समाधान संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, और पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर्स भी उपस्थित रहेंगे, जो लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेंगे।



जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं। डीएलएसए रेवाड़ी की इस पहल से विधिक शिक्षा, क्षमता निर्माण एवं सभी के लिए न्याय के संकल्प की दिशा में सार्थक प्रयास साबित होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें