फोटो : 13श्री कृष्ण भवन में आयोजित शिविर में जांच करवाती बुजुर्ग महिला। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की तरफ से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 121 मरीजों को निशुल्क ओपीडी सेवाएं व फ्री दवाइयां प्रदान की गई। सभा प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव के अनुसार इस बार शिविर में डॉक्टर तरुण यादव ने (नेफ्रोलॉजी) गुर्दा रोग में, डॉक्टर प्रशांत यादव ने हड्डी रोग में, डॉक्टर गौरव यादव ने सर्जरी में, डॉ. कंचन यादव ने नेत्र रोग में, डॉ. सुमन यादव ने स्त्री रोग व डॉ. कोमल यादव ने दंत रोग में ओपीडी सेवाएं प्रदान की। शिविर को सफल बनाने में डॉ. यशपाल यादव, जसवंत सिंह यादव, अमर सिंह, गोकल राम व बिक्रम ने सहयोग दिया।