फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण 22 व 23 मई को

Tue, 21 May 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण का फाइनल शेड्यूल जारी किया गया है।
एआरओ व एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को ईवीएम की ट्रेनिंग दी जाएगी। 22 व 23 मई को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतगणना हाल कमरा नं 123 प्रथम तल राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 24 मई को फाइनल रिहर्सल होगी। इस दौरान डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने के लिए फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया है। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्वीकृत फार्म 12 के आधार पर ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी काउंटिंग हाल कमरा नं 123 राजकीय महिला महाविद्यालय में फैसिलिटेशन सेंटर में डाक मतपत्र के माध्यम से प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

एआरओ बावल मनोज कुमार ने बताया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी गुड़गांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बावल (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लगी है। उन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हैंड ऑन ट्रेनिंग 22 व 23 मई को प्रातः 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी के भूतल पर कमरा नं 28 (हाल) में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें