फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा नंबर की कार ने मारी थी तीनों को टक्कर

Tue, 21 May 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। एनएच-48 पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले यह बात सामने आई थी कि अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को टक्कर मारी थी। तहरीर में बताया गया है कि हरियाणा नंबर की कार ने बाइक को टक्कर मारी थी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव महेश्वरी निवासी अतुल ने बताया कि वह सोमवार को सुबह करीब साढ़े 5 बजे गांव लौट रहे थे। वह हाईवे पर चाय पीने के लिए रुके। देखा कि सड़क के किनारे दो महिला और एक युवक मोटरसाइकिल सहित खड़ा है। तभी धारूहेड़ा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने तीनों को सीधी टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क के किनारे गिर गए। तीनों को सिर में चोटें आईं। मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा। वह हरियाणा नंबर की कार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस से तीनों को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। मृतकों की पहचान फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी का रहने वाला नीरज शर्मा (36), नीरज की बहन सुमनलता (19) और रिश्तेदार दक्षिणी दिल्ली निवासी गीता (43) के रूप में हुई थी। तीनों राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम के दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे।

-

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-जगदीश चंद, प्रभारी, थाना धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें