फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोलिंग पार्टी को दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 20 May 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मई को होने वाले मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को राव तुलाराम स्टेडियम परिसर, कोसली विस क्षेत्र का प्रशिक्षण जैन स्कूल और बावल विस क्षेत्र का प्रशिक्षण स्वरांजलि स्कूल बिठवाना में दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में रेवाड़ी एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी विकास यादव ने कहा कि बूथ के अंदर किसी राजनेता की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। कोई तस्वीर है तो उसे ढक दें या फिर कहीं और रखवा दें। मतदान से संबंधित मॉक पोल प्रक्रिया सुबह 5.30 बजे शुरू करवा दें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस समय कुछ मतदाता कतार में लगे हुए हैं तो उनको लाइन में पीछे खड़े मतदाता को पर्ची क्रमांक एक से शुरू कर पहले व्यक्ति तक पर्ची नंबर बांट दें। जिससे कि और आदमी लाइन में लगकर खड़े ना हों। उन्होंने कहा कि बूथ पर जाकर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट के फार्म पहले दिन ही भरवा लें। इसके लिए फार्म नंबर दस भरा जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रक्रिया बुधवार 22 मई तक जारी रहेगी तथा शुक्रवार 24 मई को पोलिंग पार्टियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें