फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूछक देकर लौट रहे परिवार की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास दिल्ली के उत्तम नगर से छूछक देकर लौट रहे परिवार की कार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पुन्सिका निवासी धर्म सिंह ने बताया कि दोस्त समशेर निवासी गांव आरामनगर थाना रामपुरा की बेटी के बेटा होने पर छूछक देने के लिए उत्तमनगर दिल्ली गए थे। लौटते समय सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक से थोड़ा आगे एक ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें समशेर सिंह तथा गजराज सिंह निवासी आरामनगर घायल हो गए। इसके अलावा हिमानी व हिमांशु को भी कुछ चोटें आईं। समशेर सिंह व गजराज अधिक चोटें लगने के कारण उन्हें सीएचसी बावल भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां लेकर जाते वक्त गजराज की रास्त में ही मौत हो गई। समशेर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें