फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी- नारनौल रोड पर गांव धामलावास के निकट ट्राला ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मामडिया अहीर निवासी प्रदीप कुमार अपने ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट के कट्टे लेकर रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। गांव धामलावास के निकट पहुंचे तो पीछे से एक ट्राला चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्राला की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गए तथा चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रॉला छोड़ कर फरार हो गया। मोटरसाइकिल पर पीछे आ रहे प्रदीप के चचेरे भाई दीपक कुमार ने डायल-112 पर हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची इआरवी टीम ने घायल को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें