फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के कुल मामले हुए 391, पिछले साल थे 403

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्दी बढ़ने के बाद भी डेंगू के केसों में कमी नहीं आ रही है। रोजाना डेंगू के मरीज दर्ज किया जा रहे हैं। अभी तक डेंगू के मामलों की संख्या 391 पहुंच गई है। इस बार पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने का अंदेशा है। गत वर्ष जिले में 403 केस मिले थे। वहीं, इस बार जुलाई से लेकर अब तक 5400 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन सैंपलों की जांच में हर 13वां डेंगू से पीड़ित मिला है। इस वर्ष 5 जुलाई को पहला केस मिला था। इसके बाद जुलाई व सितंबर में कम ही केस आए, लेकिन अक्तूबर में केसों की संख्या बढ़ गई। अक्तूबर व नवंबर में ही ज्यादा सर्वाधिक मामले मिले हैं। गांवों में मीरपुर सीएचसी के अंतर्गत सर्वाधिक मामले मिले हैं। यहां क्षेत्र में 61 मामले आ चुके हैं। इसी तरह गुरावड़ा क्षेत्र में 30, बावल क्षेत्र में 44, नाहड़ क्षेत्र में 40 व खोल क्षेत्र में 29 मिले हैं। सबसे ज्यादा रेवाड़ी शहर में 187 मामले आ चुके हैं। वर्ष 2023 में रेवाड़ी शहर में 211 केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब डेंगू के मामलों में कमी आएगी। दिसंबर में मामले कम हो जाते हैं।

लार्वा मिलने पर 4281 को थमाए गए नोटिस

स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से शहर व गांवों में घरों में ड्रम व बाहर होदी में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। 4281 जगह मच्छर के लार्वा पाए गए। वहां लोगों को नोटिस देकर चेतावनी दी कि अगर दोबारा जांच में लार्वा मिले तो चालान भी हो सकता है।
विज्ञापन


लक्षण लगे तो नजदीकी अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं

विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब सर्दी के बढ़ने पर डेंगू के केस कम हो जाएंगे। अभी स्थिति नियंत्रण में है। फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण लगे तो नजदीकी अस्पताल पहुंचकर जांच कराकर उचित उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें