फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बालिका दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या ना करने की ली शपथ

Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। कार्यक्रम में महिलाओं को बेटी बढ़ाओ, बेटी बचाओ के प्रति जागरूक करती विजय ल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को गांव मसानी व खटावली के आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिका दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या ना करने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर और शक्ति वाहिनी सदस्य विजय लक्ष्मी ने ग्रामीण महिलाओं को बालिका दिवस पर बेटी बढ़ाओ, बेटी बचाओ के प्रति जागरूक किया गया। सुपरवाइजर सीमा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या लिंग जांच नहीं करवानी चाहिए। जिले के कई गांवों में लिंगानुपात बहुत कम हैं यह क्षेत्र के लिए चिंता का विषय हैं। एएनएम रामरती ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि गर्भवती महिला की जानकारी संबंधित विभाग को देने के साथ ही रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। इसके साथ ही गर्भवती महिला की समय समय पर जांच जरूर करवानी चाहिए। शक्ति वाहिनी सदस्य विजय लक्ष्मी ने बाल विवाह अपराध से ग्रामीण महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध हैं। समय से पहले बच्चियों की शादी करने से उनका शरीरी विकास रुक जाता हैं और जीवनभर उसे पीड़ा सहन करनी पड़ती हैं। इस अवसर पर एएनएम प्रकाश देवी, आंगनबाड़ी वर्कर सरोज देवी, बिमला देवी, राजकुमारी, प्रवीण, बिशना, हेल्पर शक्ति देवी, ललिता देवी, खटावली सरपंच लखीराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें