संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित इंटर कॉलेज कोर्फबॉल टूर्नामेंट में किशनलाल पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्राॅफी जीती।
डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि किशनलाल पब्लिक कॉलेज की मेजबानी में अन्तरमहाविद्यालयीय कोर्फबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें केएलपी कॉलेज ने अहीर कॉलेज को 15-11 से हराकर कर ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। सबसे ज्यादा स्कोर केएलपी कॉलेज के परमजीत और पंकज का पांच-पांच का रहा। टूर्नामेंट में वाईडीसी नारनौल की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि डॉ. कविता गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के एम्पायर के रूप में हरिओम, साहिल और अमित ने उत्कृष्ट कार्य किया। इस मौके पर प्रोफेसर प्रदीप अहलावत, डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, किरण बाला उपस्थित रहे। केएलपी कॉलेज की कोर्फबोल टीम के खिलाड़ियों रोनित, रोहित, आर्य, योगेश, अमन, प्रयाग, परमजीत, अपूर्वा, यशिका, प्रियंका, भगवती, मीनू, बिना, साक्षी, पूर्ति को केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता ने बधाई दी। इस अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट स्पोर्ट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र ढाका, अहीर कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धीरज सांगवान, वाईडीसी नारनौल के इंचार्ज विजय और वाईडीसी महेंद्रगढ़ की इंचार्ज सुदेश भी उपस्थित रही।