फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला लेने का कल अंतिम दिन

Tue, 29 Oct 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रेवाड़ी। आईटीआई में दाखिला लेने का कल आखिरी दिन है। यदि विद्यार्थी अब भी दाखिला लेने से चूक जाते हैं, तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सीटें भरने के लिए लगातार दाखिला पोर्टल खोला जा रहा है। इसके बावजूद भी विद्यार्थी दाखिले लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक जिले के 9 सरकारी आईटीआई संस्थानों में करीब 15 प्रतिशत सीटें खाली हैं। शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेड पर कुल 264 सीटें हैं।
अभी तक करीब 214 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं। इसके बावजूद अभी हेयर एंड स्किन केयर में 21,डीएमसी में 13, ड्रेस मेकिंग में 5, कटाई एवं सिलाई में 6, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 5, कढ़ाई एवं सुई कार्य में 2, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 5, इलेक्ट्रीशियन में 3 सीटें अभी भी रिक्त है।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में छात्रवृत्ति स्कीम के तहत जनरल कैटेगरी की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट, हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है।
इंसेट

दाखिले के लिए यह दस्तावेज जरूरी
दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी के लिए), स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम प्रमाण पत्र (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
विज्ञापन


वर्जन:
आईटीआई में 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला लिया जा सकता है। आवेदन की फीस निशुल्क है। छात्राएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान में दाखिला करा सकती हैं।- सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें