जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते प्रताप सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। लिसाना निवासी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत 54 वर्षीय प्रताप सिंह ने ट्रायलथॉन आयरन मैन इंडिया प्रतियोगिता में 21 वां स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन गोवा की राजधानी पणजी में किया गया था। प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 से अधिक देशों के लगभग 2 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में पहले 90 किमी साइकिलिंग, 2 किमी स्विमिंग और फिर 21 किलोमीटर दौड़ को पूरा करना होता है। प्रताप सिंह ने इसे रिकॉर्ड 7.30 घंटे में पूरा करके 54 आयु वर्ग में 21वां स्थान हासिल किया। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रायलथॉन आयरन मैन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि काश्रेय माता-पिता स्व. कैप्टन बनवारी लाल-छन्नू देवी, दोस्तों और ग्रामवासियों को दिया है।