फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए फीस जमा करने का आज आखिरी दिन

Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली महाविद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 4 अगस्त तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। प्रतीक्षा सूची में आने वाले विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 5 अगस्त को होगी।
विद्यार्थी फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन फीस भरने के बाद उसकी रसीद संबंधित कॉलेज में जमा कराना अनिवार्य होगा।
तय समय में फीस जमा न करने पर सीट वेटिंग लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को आवंटित कर दी जाएगी। खरखड़ा महाविद्यालय में एमए (भूगोल) की 40 सीटों पर 5 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। एमकॉम में भी 40 सीटों पर 7 छात्रों को स्थान मिला है।
विज्ञापन

वहीं, कंवाली महाविद्यालय में एमएससी (भूगोल) में 40 सीटों में 7 व पीजीडीसीए (डिप्लोमा कोर्स) में 25 सीटों पर से 8 छात्रों ने दाखिला लिया है। पहली मेरिट की समय सीमा समाप्त होने के बाद यदि कोई चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा तक फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।
इसके तहत प्रतीक्षा सूची में आने वाले विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 5 अगस्त को महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। जो विद्यार्थी पहले चरण में दाखिला नहीं ले पाएंगे, उनके लिए छूटे हुए विद्यार्थियों को दूसरा मौका दिया जाएगा।
6 अगस्त से 12 अगस्त तक पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकेगा। इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक 100 रुपये प्रतिदिन की दर से लेट फीस के साथ दाखिले की अनुमति होगी।

-
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के कुल 600 सीटों पर होंगे दाखिले
जिले के 6 सरकारी समेत 3 एडेड महाविद्यालयों की 600 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीटें और राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 और राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें हैं। राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान मे 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटे हैं। नए सत्र में आरंभ हो रहे इस कोर्स में छात्राओं की संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


वर्जन
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर फीस जमा करने के संबंध में सूचना भेज दी गई है। विद्यार्थी 4 अगस्त तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें