फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोग से बचने के लिए योग को बनाए दिनचर्या का हिस्सा : सीजेएम

विज्ञापन
योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्ची को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करतीं सीजेएम वर्षा जैन। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला योगासन खेल संघ रेवाड़ी की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला योगासन कार्यक्रम का बुधवार को आरपीएस विद्यालय में समापन हो गया। इस दौरान डालसा सचिव एवं सीजेएम वर्षा जैन ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। हमें योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। ताकि हम गंभीर रोगों से बच सकें।
विज्ञापन

सीजेएम ने कहा कि हमें जंक फूड से परहेज करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। हमें अपने परिवार वालों को भी योग के बारे में बताना चाहिए। ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा भी लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जिला जेल रेवाड़ी, आस्था कुंज रेवाड़ी, आशा किरण रेवाड़ी व न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सचिव जिला खेल योगासन संघ युद्धवीर कुमार, प्रीति लांबा, प्रिंसिपल आरपीएस स्कूल, योग शिक्षक आकाश, नितिन, योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, सुनिल कुमार, श्रीराम, धर्मेंद्र, राजबाला, दीपक, प्रियंका, पूजा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें