रेवाड़ी। शहर के सेक्टर एक स्थित भाजपा सेवा प्रकोष्ठ कार्यालय पर प्रदेश संयोजक सतीश खोला के नेतृत्व में शहीद राजगुरु की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सतीश खोला ने शहीद राजगुरु की जीवनी पर प्रकाश डाला। खोला ने कहा कि राजगुरु का असली नाम शिवराम हरि राजगुरु था। वे महाराष्ट्र के रहने वाले थे। भगत सिंह व सुखदेव के साथ ही राजगुरु को भी फांसी की सजा दी गई थी। पिता के निधन के बाद वे विद्या अध्ययन और संस्कृत सीखने के लिए वाराणसी आ गए थे। राजगुरु के अंदर छोटी उम्र से ही जंग-ए-आजादी में शामिल होने की ललक थी।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला संयोजक दलीप शास्त्री, हनुमान छाबड़ी , सुभाष बिठवाना, नरेश उत्तम नगर, जगदीश चंद्र रेवाड़ी, बाबूलाल आनंद नगर, पार्वती देवी रामपुरा रेवाड़ी, हरिकिशन धारूहेड़ा, दीपक आनंद नगर, कविता आनंद नगर, ओमवीर बव्वा, सविता बोलनी, राजेंद्र रेवाड़ी, पूनम रेवाड़ी, सतीश रेवाड़ी, बलबीर सिंह मोतला, संजय कुमार रेवाड़ी बिल्लू हलवाई बगथला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।