फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवर की सफाई में मिल रहे टायर, जूट, बोतलें और पॉलीथिन

Sat, 19 Jul 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पिछले दिनों बारिश के बाद जलभराव की समस्या से लोगों के जूझने के बाद अब शहर में नाई वाली चौक के पास जन स्वास्थ्य विभाग के की ओर से सीवर की सफाई कराई जा रही है। सीवर की सफाई में खराब टायस, जूट, बोतलें, पॉलीथिन आदि मिल रहे हैं। इसी के चलते सीवर जाम था जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही थी।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीवर में पॉलीथिन, जूट के बैग, बोतलें, गाय का गोबर आदि इस प्रकार का कचरा सीवरलाइन के जाम होने का मुख्य कारण है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सीवरलाइन से जुड़ी सभी नालियों पर जाली लगाएं ताकि सीवर में कूड़ा न जाए।
विज्ञापन


शहर के सीवरेज में भारी मात्रा में पॉलिथिन, घरेलू कचरा और गाय का गोबर जमा रहता है, जो पानी निकासी को अवरुद्ध कर रहा था है। इसी वजह से सामान्य बरसात होने पर ही घंटों तक पानी की निकासी नहीं होती। इन दिनों सीवर लाइन की हो रही है।
सफाई में ढेरों पॉलिथीन व अन्य तरह का कचरा निकल रहा है। मानसून सीजन में ये कचरा ही शहर के लिए आफत बनता जा रहा है। यानि हमारी लापरवाही ही हमें भुगतनी पड़ रही है।

पॉलीथिन पानी और मिट्टी में लंबे समय तक नहीं गलती। बड़ी मात्रा में पॉलीथिन जमा होने से सीवर जाम हो जाता है। शहर में कई जगहों पर लोग गाय का गोबर भी सीवरेज में बहा देते है। विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य मिट्टी और गाद घुलनशील होती है, जो बरसात के दिनों में पानी का बहाव बढ़ने से पानी में घुलकर आगे निकल जाती है।
विज्ञापन

इससे सीवरेज की स्वत: ही सफाई हो जाती है, लेकिन पॉलिथिन व गोबर सीवेरज को अवरुद्ध करते हैं। इसी वजह से बरसात का पानी लंबे समय तक नहीं निकलता।

वर्जन
लोग जागरूक होकर पॉलिथिन, तूड़ी व अन्य तरह का कचरा सीवरेज में न फेंके तो बरसाती पानी की निकासी अवरुद्ध होने की समस्या का बड़ा समाधान हो सकता है। सीवरेज कनेक्शन की पाइप में जाली लगाकर भी कचरे को सीवरेज पाइप में जाने से रोका जा सकता है।
- नवीन, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें