फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केमिस्ट बोले-शहर में बनाया जाए 200 बेड का अस्पताल

Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29अपनी मांग रखते रेवाड़ी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी में नागरिक अस्पताल का निर्माण करने को लेकर अब रेवाड़ी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन भी मैदान में उतर गया है। एसोसिएशन का कहना है कि नागरिक अस्पताल शहर से दूर जाता है तो शहर में चल रहे 1200 केमिस्टों के रोजगार पर खराब असर पड़ेगा।
एसोसिएशन के प्रधान अनिल दत्त शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं जो कि नागरिक अस्पताल में मुहैया नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

ऐसे में अगर नागरिक अस्पताल शहर से दूर जाता है तो न केवल मरीजों, बल्कि शहरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और दवाओं के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए लोगों को बार-बार रेवाड़ी आना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, शहर में चल रहे करीब 1200 केमिस्टों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा। उनकी सरकार से मांग है कि रेवाड़ी नागरिक अस्पताल निर्माण के लिए शहर के साथ लगती जमीन की तलाश कर उसे चिह्नित किया जाए, ताकि मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो और जिला में चारों तरफ के लोग आसानी से अस्पताल पहुंच सके। वही 1200 केमिस्टों का रोजगार भी प्रभावित होने से बच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें