फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीजन का वीरवार रहा सबसे सर्द, न्यूनतम पारा 8 डिग्री पर पहुंचा

Thu, 07 Dec 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में कमी आने की वजह से अब ठंड भी काफी बढ़ चुकी है। रात के समय ठंड का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। वहीं, दिन में कड़कड़ाती धूप ने लोगों को ठंड का एहसास नहीं होने दिया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। यानी की तापमान घटेगा भी और बढ़ेगा भी। मगर ऐसा नहीं है कि तापमान स्थिर होगा। मौसम विभाग ने दिसंबर-जनवरी दो महीने कोहरे पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, इस बार ज्यादा बरसात हुई है तो धुंध का असर लंबे समय तक रह सकता है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में धुंध का प्रभाव और बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार जमीन में नमी बनी हुई है, इससे भी धुंध लंबी चलने की संभावना है।


अस्पताल में वायरल के मरीजों की बढ़ रही संख्या

तापमान घटने बढ़ने की वजह से अस्पताल में वायरस की मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं ओपीडी बढ़ाने की वजह से चिकित्सकों पर भी बोझ काफी बढ़ चुका है। रोजाना 200 से 250 मरीज सामने आ रहे हैं। फिलहाल आगे भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की रहने वाली है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इसी तरह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। साथ ही साथ सुबह के दौरान हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। आगामी एक सप्ताह में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 11 दिसंबर को सक्रिय होने से 11-13 दिसंबर के बीच आंशिक बादलवाही ज़रूर देखने को मिलेगी।

फसलों के लिए फायदा

घनी धुंध व कड़ाके की ठंड जहां आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं, घना कोहरा व रात के समय गिरता तापमान गेहूं, जौ व सरसों की फसलों के लिए वरदान साबित होने वाला है। बेलदार सब्जियों को छोड़ सभी फसलों के लिए ठंड व कोहरा लाभप्रद ही साबित होगा। गेहूं की फसल पर कोहरे व ठंड का कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है।

विभाग जारी कर चुका है एडवाइजरी

वाहन चालकों को लेन बदलने या क्रॉस करने से बचना चाहिए। विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। साथ ही घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने का इंतजार करें। वाहनों को मुख्य सड़क पर पार्क नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


1 से लेकर 7 दिसंबर तक तापमान की स्थिति

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

7 दिसंबर : 25 8.0
6 दिसंबर : 23 8.2
5 दिसंबर : 23.0 9.5

4 दिसंबर : 24.5 13.5

3 दिसंबर : 25.0 10.5

2 दिसंबर : 23.5 13.0

1 दिसंबर 24.2 14.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें