फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आपसी रंजिश पर भारी पड़ी दोस्ती, तीन युवकों ने अपने दोस्त को उतारा मौत के घाट, अनाथ हुए बच्चे

Thu, 02 Oct 2025 10:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

दशहरे के दिन तीन युवकों ने अपने एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में दशहरे के दिन सुबह तीन युवकों ने श्मशान घाट में लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर अपने दोस्त आदर्श नगर निवासी मृतक जगमोहन (41) की हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों के अनुसार वीरवार की सुबह तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और जगमोहन को अपने साथ ले गए। वे उसे पास के श्मशान घाट पर ले गए जहां लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर जगमोहन की हत्या कर दी। जगमोहन के हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। चारों आपस में दोस्त थे।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद जगमोहन को ट्रॉमा सेंटर में खुद भर्ती कराया और वहां से फरार हो गए। डॉक्टरों ने जगमोहन को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

परिजनों ने बताया कि हमलावर नशेड़ी हैं और आए दिन मोहल्ले में विवाद करते रहते हैं। तीनों युवक इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के दिन भी वे नशे की हालत में थे। इस बात को लेकर पहले भी लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन उन्होंने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए मृतक की लड़कियों के साथ भी मारपीट की गई थी।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगमोहन की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे बेसहारा हो गए हैं और लगातार रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर जगमोहन की जान ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कहा कि नशे की लत और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त युवकों के कारण समाज में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि पुलिस ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे और इलाके में नशे के धंधे पर रोक लगाए।

मृतक जगमोहन के परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट चुकी है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमला क्यों किया गया, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -विद्यासागर, प्रभारी, थाना रामपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें