रेवाड़ी। भिवानी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 132 खिलाड़ियों को 189 करोड़ रुपये से अधिक की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें रेवाड़ी के तीन खिलाडि़यों सुलखा गांव निवासी निशानेबाज कमलजीत सिंह को तीन करोड़ रुपये, फेंसिंग खिलाड़ी सचिन और अनु प्रिया को 7.50-7.50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया।
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कमलजीत सिंह ने सुरुचि सिंह के साथ स्वर्ण पदक जीता था। दोनों ने 484.6 अंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की। कमलजीत का खेल सफर भी काफी प्रेरणादायक रहा है।
शुरुआत में कमलजीत की रुचि एथलेटिक्स में थी और वे धावक बनना चाहते थे, लेकिन वर्ष 2019 में कोचिंग के लिए रेवाड़ी जाते समय हुए सड़क हादसे में उनका पैर टूट गया। इसके बाद उन्होंने निशानेबाजी को अपना कॅरिअर बनाया।
उनके पिता रतिराम किसान हैं। स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम और पैतृक गांव सुलखा में उनका स्वागत किया गया था। कमलजीत सिंह ने कहा कि काफी खुशी हुई देश के लिए कुछ कर पाया।
कमलजीत सिंह
कमलजीत सिंह