फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके से आए एक ही परिवार के तीन लोग मिले निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। यूके से आए एक ही परिवार के तीन लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट दिल्ली में निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कल जिले के 6 प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए ड्राई रन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि यूके से आए 36 वर्षीय युवक सहित एक ही परिवार तीन लोगों के जीनोम का सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दूसरी ओर कल जिले के 6 प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए ड्राई रन किया जाएगा। जिसमें 75 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया है। भाड़ावास, मसानी, फतेहपुरी व मीरपुर ग्रामीण पीएचसी के साथ अर्बन कुतुबपुर व राजीव नगर पीएचसी में ड्राई रन चलाया जाएगा। टीकाकरण की प्रक्रिया के तहत ही 75 स्वास्थ्यकर्मियों को मैसेज के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया जाएगा, इसमें समय भी निर्धारित किया गया है। बुधवार को ही स्वास्थ्य कर्मियों के पास मैसेज भेज दिए जाएंगे। बता दें कि टीकाकरण के प्रथम चरण में करीब 5 हजार स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाना है। ऐसे में 15 जनवरी से पहले टीकाकरण की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि जिले में टीकाकरण के लिए 34 बूथों को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक बूथ पर एक दिन में 30-30 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में जिले के करीब 60 वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि ड्राई रन के दौरान टीकाकरण नहीं होता है, लेकिन पूरी प्रक्रिया टीकाकरण की तरह ही पूरी की जाती है, ताकि खामियों का पता कर दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें