फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, जिले में 401 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Wed, 04 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। जिससे जिले में मरीजों का आंकड़ा 401 पहुंच गया है। हालात यह है कि इस वर्ष डेंगू पॉजिटिव की संख्या एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना सकती है। क्योंकि दस सालों में पिछले साल 403 मरीज मिले थे। ऐसे में यदि वीरवार को केस मिले तो यह नया रिकॉर्ड बन सकता है।
विज्ञापन

हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम में बढ़ रही ठंड के चलते जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने लगा है। पिछले पांच दिन तक जहां डेंगू के प्रतिदिन 8 से 10 मरीज मिल रहे थे, वहीं इनमें गिरावट आ रही है। पिछले चार दिनों में 9 मरीज सामने आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आएगी, वैसे-वैसे डेंगू के केस और कम हो जाएंगे।

सुबह-शाम को काटता है एडीज मच्छर
सुबह की ठंड और शाम की ठंड से डेंगू के मरीजों में बहुत कमी आई है, क्योंकि सूर्योदय के बाद दो घंटे के भीतर और शाम को सूर्यास्त के डेढ़ घंटे भीतर मच्छर एडीज काटता है और इस समय ठंड पड़ रही है और ऐसे समय लोग स्वेटर व अन्य गर्म कपड़ों के साथ फुल बाजू के कपड़े पहन रहे हैं। इससे डेंगू केस में लगातार बड़ी गिरावट आई है। पहले देखा जाए तो जो सैंपलिंग में 60 फीसदी मरीज डेंगू पाॅजिटिव निकल जाते थे, लेकिन सैंपलिंग में दो फीसदी ही पाॅजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही कि दिसंबर में केस न के बराबर निकले।
विज्ञापन



घर-घर जाकर लोगों को टीम कर रही जागरूक:
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, एसी व अन्य जगह भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं। जहां मच्छरों के लार्वा मिले, उनको नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इस साल विभाग ने कोई चालान नहीं काटा है। मात्र 4326 लोगों को ही नोटिस थमाया गया है। पिछले वर्ष लगभग 5500 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में हर 13वां पीड़ित पाया गया। डेंगू का एलाइजा टेस्ट केवल सिविल अस्पताल में ही हो रहा है।


पिछले 10 साल के डेंगू के केस



वर्ष केस

2015- 10



2016- 10



2017- 137



2018- 82



2019- 27



2020- 39



2021- 306



2022- 324



2023- 403
-

स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में लगी हुई है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नियमित रूप से फॉगिंग करवाई जा रही है। अक्तूबर और नवंबर में डेंगू के मामले ज्यादा आते हैं। दिसंबर में मौसम के तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के केसों में कमी आती है। बुधवार को तीन केस मिले हैं।
विज्ञापन

- विरेंद्र यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें