फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, दो अस्पताल में भर्ती

Thu, 17 Sep 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 17 सितंबर को जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार जिले में डेंगू के कुल 33 मामले दर्ज हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

इनमें आठ मामले सरकारी अस्पतालों तथा 25 मामले निजी अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों से सामने आए हैं। वर्तमान में डेंगू के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अब तक कुल 11 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है।
एक मरीज सरकारी अस्पताल और दो मरीज निजी अस्पतालों से संबंधित हैं। इसी दिन दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि एक मरीज को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

कुल संक्रमित मरीजों में से 20 का उपचार केवल ओपीडी स्तर पर किया गया है। राहत की बात यह है कि जिले में अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।
डेंगू की जांच के लिए 40 नमूने लिए गए। जिले में अब तक डेंगू की जांच के लिए कुल 2674 नमूने लिए जा चुके हैं। विभाग की ओर से डेंगू के मामलों पर निगरानी रखने के साथ संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार की प्रक्रिया जारी है।
वहीं, जिले में मलेरिया के भी कुल 12 मामले सामने आए हैं। इनमें आठ मामले स्थानीय स्तर के हैं, जबकि चार मरीज जिले या राज्य से बाहर के बताए गए हैं। सीएमओ नरेंद्र दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और बुखार होने पर समय पर जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें