फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लगाया भोग

Thu, 17 Sep 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाते लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। जांगिड़ समाज की ओर से वीरवार को रेलवे रोड स्थित प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ से हुआ। विधि-विधान से हवन संपन्न होने के बाद भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आरती और भोग अर्पित किया गया। इसके बाद डॉ. मधुसूदन शर्मा की पत्नी दीपिका शर्मा ने विश्वकर्मा चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भोग लगाया। शाखा प्रधान सतपाल जांगिड़ की पत्नी रेखा शर्मा ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महासभा उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जांगिड़ भवन प्रधान राजकुमार, शाखा सभा प्रधान सतपाल जांगिड़, जिला सभा कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश सभा उपाध्यक्ष अश्वनी जांगिड़, डॉ. ईश कुमार, नरेश जांगिड़, सतीश बबेरवाल, अशोक, लक्ष्मण सिंह, दयानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें