फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक से मारपीट करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। युवक के साथ मारपीट करने के मामले में तीनों आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोकल गेट चौकी पुलिस ने मोहल्ला सराय बलभद्र रेवाड़ी निवासी एक युवक से मारपीट करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव गुरावड़ा निवासी प्रवीण उर्फ पीजी, गांव खरखड़ा निवासी मोहित उर्फ गोलू और गांव भठेड़ा निवासी नितेश उर्फ चोटी हैं। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार मोहल्ला सराय बलभद्र रेवाड़ी निवासी मन्नू उर्फ यश ने शिकायत में बताया था कि 15 अक्तूबर को दोपहर के समय वह मोहल्ला नई बस्ती में अपने बच्चों को स्कूल से लाने गए थे। जब वह स्कूल से निकले तो 3-4 बाइक पर कुछ युवक आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
वह जान बचाने के लिए एक घर में घुसे तो आरोपियों ने बाहर निकाल कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। मन्नू ने बताया कि इस वारदात दौरान आरोपी उसका मोबाइल फोन व चेन भी ले गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

मामले में आरोपी मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी निवासी विजय को पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त तीन और आरोपी प्रवीण उर्फ पीजी, मोहित उर्फ गोलू व नितेश उर्फ चोटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें