फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली मंत्री के आश्वासन पर तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित

Tue, 11 Aug 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी गई है। बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से मांगों को पूरा करने के लिए दो माह का समय मांगा है। इसके बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के सर्कल सचिव विक्रम सिंह यादव ने बताया कि पदाधिकारियों की सोमवार को बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बैठक हुई। बैठक में मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए दो माह का समय मांगा है। इसके बाद 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बिजली मंत्री के समक्ष विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दो माह का समय मांगा है। कर्मचारियों ने सरकार के आश्वासन को देखते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि जूनियर इंजीनियर संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर संगठन ने भी प्रबंधन के समक्ष कई मुद्दे उठाए थे।
चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ केंद्रीय परिषद की बैठक में समानांतर लाइसेंसिंग, हरियाणा एग्री डिस्कॉम का गठन, जूनियर इंजीनियरों का पदोन्नति कोटा 35 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने और एसीपी सहित अन्य मांगों पर चर्चा हुई थी।
उन्होंने बताया कि प्रबंधन की ओर से मांगों को आगामी बैठकों में रखने का मौखिक आश्वासन दिया गया था। अब बिजली मंत्री की ओर से दो माह का समय मांगे जाने के बाद आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि तय समय में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें