रेवाडी। हरियाणा कला परिषद एवं लावण्या फाउंडेशन रेवाड़ी द्वारा शहर के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में तीन दिवसीय रेवाड़ी सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाजसेवी अनिल रायपुरिया ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मानवी भारद्वाज ने सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम में प्रशांत मेहंदीरत्ता, रितिका, ललिता, अंजलि, आरती, सिमरन, प्रिया, सविता मदान सहित अन्य युवाओं ने गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। कार्यक्रम में मंच संचालन ज्योत्सना यादव व सुजाता व संगीत लियाकत अली ग्रुप के द्वारा किया गया।
समाजसेवी अनिल रायपुरिया ने कला परिषद व लावण्या फाउंडेशन को इस तीन दिवसीय रेवाड़ी सांस्कृतिक उत्सव के कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है बल्कि अपनी संस्कृति को नजदीक से पहचानने का मौका भी मिलता है। संस्था के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि नई प्रतिभाओं को मंच देना इस उत्सव का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभाशाली युवा कोरियोग्राफर सागर सैनी की देखरेख में समूह तथा एकल नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के जाने माने कलाकार गजेंद्र फोगाट रहेंगे।
इस अवसर पर सुभाष मास्टर, गजेंद्र सैनी, बीर सिंह, मनोज कुमार, पायल यादव, सतीश मस्तान, कैनाल वैली स्कूल की प्रिंसिपल रेखा यादव, चंद्रकांता, हितू कौशिक, विवेक यादव, दीपक कुमार, रोहित सैनी, सागर सैनी, मयंक, रविंद्र, संगीता, आदित्य डाटा, जतिन पुनिया, दीप्ति, अंजली, प्राशि, मनोज जाटू, मुस्कान, सागर, सलोनी, मनदीप, राकेश, चंदर आदि मौजूद रहे।