फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग ने की रेड, बोर्ड पर स्टॉक नहीं मिला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने गड़बड़ी की शिकायत के बाद दो राशन डिपो पर छापा मार कर कार्रवाई की। इस दौरान डिपो पर राशन का स्टॉक तो ठीक मिला, लेकिन बोर्ड पर स्टॉक अंकित नहीं मिला। दोनों डिपो धारक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि शहर के संघी का बास मोहल्ले में स्थित राशन डिपो पर स्टॉक में गड़बड़ी है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम एएफएसओ के साथ मिलकर संघी का बास स्थित दो राशन डिपो पर जांच के लिए पहुंची। टीम ने दोनों राशन डिपो का स्टॉक चैक किया तो पूरा मिला। ये दोनों राशन डिपो सीमा देवी व गरिमा के नाम पर चल रहे है। दोनों ही डिपो पर स्टॉक ठीक पाया गया, लेकिन दोनों जगह बाहर लगे बोर्ड पर स्टॉक का सही रिकॉर्ड अंकित नहीं था। जिसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से दोनों डिपो धारकों को नोटिस जारी किया गया। इधर, सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद अन्य डिपो धारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें