फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान महेंद्रगढ़ के गांव देवास निवासी सोनू, राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव महतावास निवासी पंकज और गांव विजय सिंह पूरा निवासी रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल को सूचना मिली थी कि तीन युवक राजस्थान के थाना मुण्डावर इलाके से चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में बावल एनएच-48 साबन फ्लाईओवर के नीचे खडे हैं। मौके पर जाकर आरोपियों से बाइक के कागज पेश करने को कहा गया। वह कोई कागज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।




आरोपी सोनू व रोहित ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 18 अप्रैल को गर्ल स्कूल बावल के सामने दुकानदार से हथियार के बल पर नकदी और मोबाइल लूटने की वारदात को भी स्वीकार किया है। थाना बावल में दशरथ कुमार निवासी वार्ड नंबर-5 बावल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें