फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिरयानी की दुकान में मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने बिरयानी की दुकान में मारपीट करने के तीन आरोपियों मोहल्ला सुभाष नगर निवासी कमल, मोहल्ला भीम बस्ती निवासी गजराज और सज्जन कॉलोनी निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को मूलरूप से यूपी के जिला रामपुर हाल किरायेदार मोहल्ला नई आबादी निवासी उस्मान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह झज्जर चौक स्थित अपने दोस्त खुर्शीद की बिरयानी की दुकान पर काम करता है।
8 जुलाई की शाम को समय करीब साढ़े 7 बजे से 8 बजे के बीच, जब वह दुकान के तंदूर पर रोटी बना रहा था, तभी 5-6 युवक दुकान के अंदर घुस आए। जिनमें दो युवकों के हाथों में डंडे थे।
विज्ञापन

सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर पर चोटें आईं। जब दुकान मालिक खुर्शीद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की और दुकान में रखे बिरयानी के पतीलों को फेंककर नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब आसपास के लोग और भीड़ इकट्ठी होने लगी, तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें