फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन एकड़ में अवैध निर्माण पर डीटीपी ने की कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव मुंडिया खेड़ा में अवैध कॉलीनी में डीटीपी की टीम तोड़फोड़ कार्रवाई करते। स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव मुंडिया खेड़ा में तीन एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान 15 डीपीसी, 3 चहारदीवारी और सड़क के नेटवर्क को हटाया गया। इस ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी मंदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य कर लें।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियां काटने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे दावे और आकर्षक वादे दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। खरीदारों को इन कॉलोनियों की वास्तविक स्थिति का पता तब चलता है, जब वहां अवैध निर्माण शुरू होने पर प्रशासन कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

डीटीपी ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर जाकर कॉलोनी की वैधता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें