फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में गवाह को बयान नहीं देने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हत्या के मामले में गवाह को अदालत में बयान नहीं देने की धमकी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दी है। बयान दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर तीनों युवक भाग गए। मामले में पीड़ित ने अदालत में शिकायत दी थी। अदालत के आदेश के बाद शहर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप सिरसा के गांव रंधावा निवासी धीरज कुमार ने कहा कि वह वर्तमान में सन सिटी सोसायटी में रहते हैं। वर्ष 2020 में हुई एक हत्या के मामले में गवाह हैं। मामला अभी रेवाड़ी अदालत में विचाराधीन है। रोजाना की तरह वह पटौदी रोड पर घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन युवक उनके पास पहुंचे। तीनों युवकों ने हत्या के मामले में अदालत में गवाही नहीं देने की धमकी दी। युवकों ने कहा कि यदि अदालत में गवाही दी तो अंजाम बुरा होगा। यदि धमकी देने के बारे में भी पुलिस या किसी अन्य को बताया तो जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद तीनों युवक वहां से भाग गए। युवकों की मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। धीरज ने इसकी शिकायत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दी। अदालत के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस धमकी देने वाले तीनों आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें