फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी, 12 अगस्त तक होगा दस्तावेज सत्यापन

Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे चरण की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 12 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 14 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

तीसरे चरण के बाद चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 16 अगस्त को रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी 16 से 18 अगस्त तक अपने विकल्प और प्राथमिकताएं संशोधित कर सकेंगे। चौथे चरण की मेरिट एवं सीट आवंटन सूची 18 अगस्त को जारी होगी।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 21 अगस्त तक होगा। वहीं, 18 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर अभ्यर्थी अपनी सीट पक्की कर सकेंगे। वहीं
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई में तीसरे चरण की मेरिट सूची के तहत 217 सीटों का आवंटन किया गया है। इसके बावजूद विभिन्न ट्रेडों में सीटें रिक्त हैं। कॉस्मेटोलॉजी में सबसे अधिक 41 सीटें खाली हैं। कोपा में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 34, ड्रेस मेकिंग में 31, डीएमसी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 21-21, स्टेनोग्राफी में 18 और इलेक्ट्रीशियन में 11 सीटें रिक्त हैं।

बाल आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची में 114 सीटें आवंटित
शहर की राजकीय बाल आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची के तहत विभिन्न ट्रेडों में 114 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें आरएसी ट्रेड में सबसे अधिक 19 सीटें आवंटित हुई हैं। इलेक्ट्रीशियन में 24, वायरमैन में 11, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 10, फिटर में नौ, मशीनिस्ट (ड्यूल) और एमएमवी में आठ-आठ, फिटर (ड्यूल) में सात, प्लंबर में छह, टीपीईएस और स्टेनोग्राफर हिंदी (एससीवीटी) में पांच-पांच तथा टर्नर (ड्यूल) में दो सीटें आवंटित की गई हैं।

वर्जन :
अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित करें। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर जारी कार्यक्रम के अनुसार समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी करें।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें