फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन बुक करने का झांसा देकर ठगी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मोबाइल फोन बुक करने का झांसा देकर एक अधिवक्ता से 53 हजार 500 रुपये की ठगी करने के मामले में कोसली थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विकासपुरी नई दिल्ली निवासी रामजस मित्तल है। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी राजस्थान के जिला नागौर की मेड़ता सिटी निवासी मोहित पुत्र बृजमोहन सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से 19 हजार 500 रुपये, 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा एक पीओएस मशीन बरामद किए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव सुर्खपुर निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र यादव ने कहा था कि 14 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना परिचय अमेजन कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में देते हुए बताया था कि ऑफर के तहत सैमसंग जेड फोल्ड-2 फोन एक लाख रुपये में मिल रहा है। फोन बुक करने के लिए एक हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करानी होगी। भूपेंद्र यादव ने फोन-पे वालेट के जरिये एक हजार रुपये भेज दिए थे तथा डिलिवरी के लिए पता भी दे दिया था। शातिर ठग ने भूपेंद्र का व्हाट्सएप पर मोबाइल के फोटो भेज दिए थे तथा दस हजार रुपये और जमा कराने के लिए कहा था। आरोपी ने बताया था कि दस हजार रुपये जमा कराने के बाद वह अमेजन की वेबसाइट पर अपना आर्डर देख सकते है। भूपेंद्र सिंह ने दस हजार रुपये जमा कर दिए थे। उसी दिन रात को दस बजे उन्होंने अपने आर्डर के बारे में बात की तो बताया कि 26 हजार 250 रुपये भेजने के बाद ही आर्डर कंफर्म हो पाएगा। उन्होंने यह राशि भी जमा करा दी थी। जब अगले दिन भी वेबसाइट पर आर्डर कंफर्म नहीं हुआ तो भूपेंद्र ने दोबारा से आरोपी के पास काल की तो बताया कि मोबाइल की आधी राशि पहले जमा करानी होगी। उन्होंने 16 हजार 250 रुपये जमा करा दिए थे, लेकिन उसके बाद भी मोबाइल का ऑर्डर कंफर्म नहीं हुआ था।
भूपेंद्र यादव की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने 23 जून 2021 को मामले में मुख्य आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस बुधवार को दूसरी आरोपी विकासपुरी नई दिल्ली निवासी काजल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी विकासपुरी नई दिल्ली निवासी रामजस मित्तल को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामजस मित्तल ने भी अपना बैंक अकाउंट डिटेल आरोपी मोहित को फ्रॉड के लिए दिया हुआ था। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें