फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब ठेकों पर लूटपाट और तोड़फोड़ का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल क्षेत्र में शराब ठेकों पर हथियारों के बल पर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के गांव नांगल सिया निवासी अरविंद उर्फ शेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सात अक्तूबर की शाम गांव पावटी, किशनपुर और नांगल उगरा स्थित शराब ठेकों पर दो कारों और दो बाइकों पर सवार होकर करीब 8-10 युवक पहुंचे थे।
युवकों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और हथियारों से सेल्समैनों को डराया-धमकाया। इसके बाद बीयर की पेटियां लूट लीं और पेटीएम मशीन सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

ठेका संचालक सुरेंद्र निवासी अलावलपुर की शिकायत पर थाना बावल में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में लोकेश निवासी सहमत नगर जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान और करण उर्फ डोगा निवासी गांव रानोली को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी अरविंद को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, उससे अन्य वाहनों, हथियारों और फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें