फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेयजल से लेकर अवैध कब्जे और स्कूल की शिकायतों पर अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश

Thu, 22 Oct 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं । इस दौरान पेयजल से लेकर कब्जे तक की शिकायतें आईं जिसमें कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में गांव ढाणी शोभा में घर पर पीने का पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं, गांव चंदावास में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ रेवाड़ी को जांच कर कब्जा हटवाने के आदेश दिए। निजी स्कूल की ओर से बच्चे को 134ए के तहत पढ़ाने से मना करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गांव नंदरामपुर बांस में अवैध रूप से मिट्टी उठाने की शिकायत पर खनन अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पेयजल, बिजली, पेंशन और परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।

डीसी ने बताया कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रशासन व जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जाते हैं। शिविरों में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, एसडीएम दलबीर सिंह और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें