फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रेटा में आए चोर स्कॉर्पियो चुरा ले गए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 24 May 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीसीटीवी में स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर जाते कैद हुए चोर। स्रोत: वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के पॉश एरिया सेक्टर-4 में क्रेटा कार में सवार होकर आए चोर स्कॉर्पियो चुरा ले गए। गाड़ी चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में चोर कार लेकर जाते दिख रहे हैं।
गांव नेहरूगढ़ निवासी ईश्वर सिंह पेशे से ठेकेदार हैं। ईश्वर सिंह ने शहर के सेक्टर-4 में किराये का मकान लिया है। यहां पर उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। बीती रात ईश्वर सिंह अपने बच्चों से मिलने के लिए सेक्टर-4 में आए थे। उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठे तो गाड़ी घर के बाहर नहीं मिली। इसके बाद ईश्वर सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई जिसमें दो जगह चोर स्कॉर्पियो को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

चोर क्रेटा कार में सवार होकर आए थे। सुबह करीब साढ़े 3 बजे चोरों ने गाड़ी चोरी की। इसके बाद वे एक जगह करीब 5 मिनट के लिए रुके भी और फिर कार को लेकर भाग गए। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेने के बाद ईश्वर सिंह की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन




पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें



बता दें कि शहर के पॉश एरिया सेक्टर-3 और 4 में लगातार लग्जरी कार चोरी की वारदातें हो रही हैं। पहले भी इन दोनों सेक्टर से स्कॉर्पियों, क्रेटा, फॉरच्यूनर, थार जैसी कार चोरी हो चुकी हैं। हाईटेक तरीके से चोरी करने वाले चोर और चोरी हुई कारों को बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें