फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल फोन और कैश छीना, केस दर्ज

Fri, 24 May 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले खेत में बने कोठड़े में चोरी की और फिर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के बाद मोबाइल फोन और कैश छीन लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

गांव रोजका निवासी सतबीर ने बताया कि वह राजस्थान के खुशखेड़ा स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह बी शिफ्ट में ड्यूटी कर रात साढ़े 12 बजे घर जा रहे थे। रास्ते में अपने खेत में पानी की मोटर देखने के लिए रुका। खेत में बने कोठड़े पर नजर गई तो दरवाजा खुला हुआ था। वह कोठड़े में पहुंचे तो वहां लगी हुई पानी की मोटर और एक अन्य मोटर गायब थी। इसी दौरान अंधेरे में पीछे से आए दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन और कैश छीन लिया। इसके बाद सड़क पर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए। बताया कि बदमाशों ने ही गोपी के कोठड़े से मोटर चोरी की हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें