फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में 6 बजे तक नहीं दी जाएगी बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में बिजली के तारों की मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को अलसुबह तीन बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी कार्य निपटा लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि कस्बे में पिछले कई दिनों से बिजली लाइनों की मरम्मत और सुधार कार्य जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भी तारों को बदलने और लाइन दुरुस्ती का काम किया जाएगा जिसके चलते निर्धारित समय के दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के दौरान 11 केवी मेहरा फीडर, 11 केवी ट्रंक फीडर और 11 केवी कॉम्प्लेक्स फीडर पर करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली निगम ने बताया कि मरम्मत के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और बार-बार होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें