रेवाड़ी। नगर की दुर्गा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर पंडित विवेक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की विधि संपन्न करवाई। कलश यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान अशोक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मोना, जैकी, राजेंद्र यादव उर्फ पप्पू, मोनू शर्मा, देवेंद्र कौशिक, रजनीश भारद्वाज, राज यादव और ललित जांगड़ा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।