फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पानी व्यर्थ बहाने पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना

Sat, 01 Jun 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीटिंग में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीसी राहुल हुड्डा। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन एवं डीसी राहुल हुड्डा ने शुक्रवार को लू से बचाव को लेकर संबंधित विभागों द्वारा किए गए प्रबंधों बारे समीक्षा बैठक ली। डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि पहली बार पानी की बर्बादी करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और दोबारा आदेशों की अवहेलना करने पर 5 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माने के साथ-साथ पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा, जल कनेक्शन की बहाली की अनुमति केवल 1000 रुपये कनेक्शन काटने और पुन: कनेक्शन शुल्क के साथ उपरोक्त जुर्माना राशि जमा करने पर ही दी जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सुबह पानी की आपूर्ति के दौरान पीने के पानी से वाहनों और आंगन को धोने, लॉन में पानी देने, पंपों और मोटरों को सीधे ऑनलाइन कनेक्शन लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि बूस्टर पंप सीधे पानी की लाइन पर स्थापित पाया जाता है, तो उसे हटा दिया जाएगा और जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित अनुमति के बिना चल रहे किसी भी वाशिंग स्टेशन को पानी की आपूर्ति बंद करने के साथ तुरंत प्रभाव से सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें