फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त ओआरएस हो

Thu, 25 Apr 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीसी राहुल हुड्डा। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। लगातार तापमान बढ़ने से अब गर्मी लोगों को सताने लगी है। इसी को देखते हुए जिला आपदा और प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन और डीसी राहुल हुड्डा ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को गांव में पीने के पानी के लिए प्याऊ लगवाने, पीएचसी और सीएचसी पर पर्याप्त दवाइयां और ओआरएस उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

कृषि और किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करने, ग्रीष्मकालीन फसलों पर मौसम की स्थिति के प्रभाव को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों बारे जागरूक करने के आदेश दिए। डीसी ने ग्रामीण विकास और विकास एवं पंचायत, पंचायती राज संस्थाओं सहित अन्य निर्माण एजेंसी प्रतिनिधियों को श्रमिकों के लिए दिन के समय अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए काम के घंटों को पुनर्निर्धारित करने के निर्देश हैं।
प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में ठंडे पानी को मिट्टी के बर्तनों में संग्रहित करने, सभी एंबुलेंस और अन्य पीएचसी वाहनों को मरीजों को रेफर करने के लिए चलने योग्य रखने, बिजली कटौती के दौरान पावर बैकअप का इंतजाम, गर्मी से संबंधित मामलों के प्रबंधन के लिए मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों (एमएचयू) को प्रशिक्षित करने, सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में सभी चिकित्सा सुविधाओं सहित सुरक्षा, फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

00
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाएगा सलाद

-उल्टी, दस्त, बुखार समेत अन्य बीमारियों से बचने के लिए खानपान सुधारें

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गर्मी के मौसम में तेज धूप से इन दिनों लोग काफी परेशान हैं। इससे वायरल फीवर, फ्लू, लो बीपी, डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक जैसी कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अपनी खाने की थाली में नियमित खीरा, तरबूज, नींबू, खरबूजा व टमाटर आदि शामिल करना जरूरी है। चिकित्सकों का भी मानना है कि रोजाना अपनी डाइट में अगर सलाद का सेवन करें तो गर्मियों में इससे काफी फायदा मिलने के साथ ही ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारियों से भी राहत मिलती है। सब्जी मंडी में भी इन दिनों सलाद में प्रयोग किए जाने वाली मौसमी सब्जियों का बाजार भी काफी अच्छा चल रहा है। मंडी से लेकर फुटकर बाजारों में सबसे अधिक मांग खीरा, तरबूज व ककड़ी का है, जिसको देखते हुए फुटकर बाजार में लगी रेहड़िया भी खीरा, तरबूज, खरबूजा, टमाटर व नीबू से सजने लगी हैं।






आवक अधिक होने से सब्जियां होगी सस्ती



सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता हरि राम, रमेश, बीर सिंह, निहाल चंद, विजय ने बताया पिछले साल की अपेक्षा इस बार गर्मियों के इन सब्जियों के दामों में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा देसी खीरा, चाइनीज खीरा दिल्ली से आ रहा है। तरबूज फिलहाल बाहरी राज्यों से आ रहा है। इसके अलावा लोकल स्तर पर भी खरबूजा कुछ दिनों में आना शुरू हो जाएगा। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जब आने वाले दिनों में आवक अधिक होगी तब दामों में भी कमी देखने को मिलेगी।



-



गर्मियों के दिनों में अच्छी सेहत के लिए अधिक पानी का सेवन करने के साथ ही सलाद का प्रयोग भी बहुत जरूरी होता है। सबसे अधिक यह डिहाइड्रेशन से लोगों को बचाता है। सलाद में कई तरह की सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर का प्रयोग किया जा सकता है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर को तंदरुस्त रखता है। लोगों को अपनी रोजाना डाइट में इनका प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन




-डॉ. रणवीर सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें