फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कैदी के साथ ना हो भेदभाव : जीएस वाधवा

Tue, 09 Sep 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 30जिला जेल का निरीक्षण करते न्यायाधीश जीएस वाधवा व डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जीएस वाधवा, डीसी अभिषेक मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा व सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला व सत्र न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी कैदी के साथ जाति एवं धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जेल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की भी जांच की। उन्होंने जिला जेल में चलाए जा रहे लीगल एड क्लीनिक में रजिस्टर की जांच भी की।
प्राधिकरण के अध्यक्ष जीएस वाधवा ने कहा कि जेल में सभी को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं समान रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुविधाएं मुहैया कराने में किसी तरह की कोताही नहीं होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 जारी किया गया है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें