फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मई के पहले पखवाड़े में बूंदाबांदी और आंधी के आसार

Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 27दोपहर के समय धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। जिले में सोमवार को पारा बढ़ने से गर्मी में इजाफा हुआ। गर्म हवा भी चली जिससे लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मई के पहले पखवाड़े में बूंदाबांदी और आंधी के आसार हैं।
अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हवा की दिशा में बार-बार बदलाव से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है और तापमान में भी हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होने से सभी इलाके में मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्का मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। 2 मई तक सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी और पश्चिमी दक्षिणी हिस्से में लूं की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। मई के पहले पखवाड़े में बूंदाबांदी, आंधी के आसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें