फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फिर 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Mon, 27 May 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रविवार को नौतपा का दूसरा दिन था। वहीं जिले का तापमान इस सीजन दूसरी बार 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन लू चलती रही। इससे लोगों का बुरा हाल रहा। पंखे और कूलर भी भीषण गर्मी में जवाब दे गए।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि नौतपा के इन 9 दिनों की अवधि में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी काफी कम हो जाती है। इस कारण सूर्यदेव की तपिश काफी ज्यादा महसूस होती है। ज्योतिषाचार्य बाल गंगाधर के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव के प्रवेश के साथ ही नौतपा प्रारंभ हो जाता है। इसके बाद नौ दिन का नौतपा रहता है। इसके साथ ही सूर्यदेव 8 जून को 1:04 बजे तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।
उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ मास की ग्रीष्म ऋतु नौतपा को अधिक गर्मी का संकेत माना जाता है। नौतपा शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से 9 नक्षत्रों तक यानी 9 दिनों तक रहता है। नौतपा में तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश की संभावना रहती है। नौतपा से आशय सूर्य का नौ दिनों तक अपने सबसे अधिक ताप में होना है। नौतपा के दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री या उससे ज्यादा तक पहुंच जाता है। समुद्र और नदियों का जल वाष्प बनकर उड़ जाता है। यही वाष्प बादल का रूप ले लेती हैं।
विज्ञापन


इंसेट
97 लाख यूनिट तक खपत हो रही बिजली

गर्मी की वजह से बिजली की खपत भी रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि के साथ 97 लाख यूनिट पहुंच गई है। बिजली खपत में सिर्फ 12 दिन में 44 फीसदी की रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देखी गई है, जोकि इस सीजन की सबसे अधिक है। जहां 11 मई को पूरे दिन में 53 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई थी, यह आंकड़ा बढ़कर अब 97 लाख यूनिट को पार चुका है। पावर ट्रांसफार्मर पर ऐसे में लोड बढ़ गया है, जिसके कारण ब्रेक डाउन फिलहाल उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी परेशानी बन गई है।

इंसेट
भीषण गर्मी में ऐसे रखें खयाल

भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। इसलिए दिनभर में 4 से 5 लीटर पानी हर हाल में पीएं। छाछ, दही, लस्सी, नारियल पानी, नींबू की शिकंजी वगैरह ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लें। ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें। तेज धूप में घर से बाहर निकलने में परहेज करें। घर से निकलना पड़े तो पानी पीकर ही निकलें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें।
विज्ञापन


इंसेट
तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान

20 मई 45 29
21 मई 45 29.8
22 मई 44.5 29.4
23 मई 43 29.6
24 मई 41 28.5
25 मई 44.5 28.2
26 मई 46 26.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें