फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नई इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार हुआ लंबा, संचालन के लिए नहीं हैं जरूरी सुविधाएं

Tue, 17 Feb 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल मार्ग पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने का इंतजार लंबा हो सकता है। इसकी वजह चार्जिंग पॉइंट की स्थापना, मेंटेनेंस की सुविधा और प्रशिक्षित स्टाफ का नहीं होना है। वर्तमान में जो पांच इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं, वे सीमित संसाधनों के बीच जैसे-तैसे चार्जिंग की व्यवस्था कर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

पहले चर्चा थी कि जनवरी में नई इलेक्ट्रिक बसें रेवाड़ी पहुंच जाएंगी लेकिन फरवरी का आधा महीना बीत जाने के बाद भी इन बसों के आने की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। अभी तक इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग से डिपो तैयार नहीं किया गया है।
न ही चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन, मेंटनेंस सुविधा और प्रशिक्षित स्टाफ की आवश्यकता होती है। यदि ये व्यवस्था पहले से सुनिश्चित न हों तो बसों के संचालन में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। यही कारण है कि विभाग पहले बुनियादी ढांचा तैयार करने पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बसों के आगमन को लेकर कोई पुख्ता तिथि तय नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में बसें जिले को मिल सकती हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

इन जिलों में चार्जिंग स्टेशनों का काम जारी



इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था है। इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों में चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। पानीपत में स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुका है। यमुनानगर में लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है जबकि पंचकूला, करनाल और रोहतक में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। रेवाड़ी में अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में सीमित संख्या में इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और रेवाड़ी में इन बसों का संचालन प्रमुख रूटों पर किया जा रहा है।


-
90 गज जमीन पर बनेगा चार्जिंग पॉइंट, 13.96 करोड़ रुपये होंगे खर्च


प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी डिपो को 5 इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराई हैं। आने वाले समय में डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिलने वाली है। नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेगा और तीन एकड़ जमीन पर स्टेशन होगा। यहां पर बनने वाली बिल्डिंग में 170 के लगभग चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीनें होंगी, जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा। इससे एक बार में ही सभी बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इस पर 13 करोड़ 96 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टर 12 में निर्धारित भूखंड पर नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। बस स्टैंड भवन और वर्कशॉप निर्माण के लिए 65 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को नहीं मिली सफलता
सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को समान सफलता नहीं मिली है। रोडवेज के अनुसार जनवरी में धारूहेड़ा रूट पर इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की गई थी। यह सेवा कुछ समय तक चली लेकिन बाद में यात्री संख्या कम होने के कारण इसे बंद करना पड़ा। इसके विपरीत बावल रूट पर रोजाना बसें यात्रियों से भरी हुई चलती हैं। अब नई बसों के जुड़ने से जिले में सार्वजनिक परिवहन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है और लोग निजी वाहनों के बजाय पर्यावरण अनुकूल परिवहन की ओर आकर्षित होंगे।


-
वर्जन:

इलेक्ट्रिक बसों के आने की कोई पुख्ता तिथि तय नहीं की गई है। संभावना है कि जिले को मार्च में बसें मिल सकती हैं। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।-निरंजन शर्मा, जीएम रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें