फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोमबत्तियों की रोशनी में गूंजा इंसाफ का स्वर

विज्ञापन
फोटो : 28श्रद्धांजलि देने के लिए मार्च निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भिवानी की बेटी मनीषा की मौत मामले में शुक्रवार को बाल भवन से महिला संस्कृति संगठन की ओर से मनीषा को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। शहर की गलियों में जब महिलाओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर कदम बढ़ाए तो माहौल गम और आक्रोश से भर उठा।
विज्ञापन

महिला संस्कृति संगठन की प्रधान सुमन यादव ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और कुठाराघात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि अब भी सरकार और प्रशासन कठोर कदम नहीं उठाती है तो यह अन्याय का रास्ता और चौड़ा हो जाएगा। कैंडल मार्च के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि मनीषा को न्याय दिलाने की इस लड़ाई को आखिरी दम तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें