फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू के कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Sat, 13 Dec 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी। स्रोत : ​विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आईजीयू में चल रही प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दो सत्र में आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कुलपति असीम मिगलानी ने राव तुलाराम भवन में परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों को पार्किंग में साधनों को खड़ी करने की व्यवस्था को सुधार करने के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव, प्रोफेसर रविंद्र, एसडीई सुरेंद्र, जेई अनिल नैन, जेई हरिंदर, जेई मुकेश यादव भी उपस्थित रहे। आईजीयू में राव तुलाराम भवन, यूआईईटी भवन, स्वामी विवेकानंद भवन एवं सरदार पटेल भवन में प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्वक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें