स्कूल में योग क्रिया का अभ्यास करते विद्यार्थी। स्रोत : प्रशासन
कोसली। गांव पाल्हावास स्थित बलिदान रविंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रवि शंकर महाराज की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने ध्यान एवं योग क्रिया का अभ्यास करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राणायाम और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्राचार्या शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य सुमन यादव, सुषमा यादव और डॉ. सुमन ने विद्यार्थियों को वार्म अप, प्राणायाम और इसके बाद मेडिटेशन की क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि तन के साथ-साथ मन का भी स्थिर और एकाग्रचित्त होना बहुत आवश्यक है। हमें दैनिक जीवन में प्राणायाम और मेडिटेशन की क्रियाओं का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।