फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, गर्मी का होने लगा अहसास

Sat, 28 Feb 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शुक्रवार को दिन में गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

तापमान में आई वृद्धि के कारण दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि सुबह-शाम अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आगामी दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह धूप के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दिन के समय हल्की धूप के बीच बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें